Headlines

कलेक्टर के निर्देश पर पीएचई का अमला कर रहा है क्लोरीनेशन का कार्य

ग्वालियर 27 जून 2025/ ग्वालियर जिले में बरसात के दौरान हैंडपंपों एवं जल संरचनाओं के क्लोरीनेशन का कार्य कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। ग्वालियर जिले में पीएचई अमले द्वारा 2 हजार से अधिक हैंडपंपों के क्लोरीनेशन का काम पूर्ण कर लिया गया है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए थे कि बरसात के दौरान आम जनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिये हैंडपंपों के साथ-साथ जल संरचनाओं में क्लोरीनेशन का कार्य किया जाए। विभाग के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में हैंडपंपों में क्लोरीनेशन का काम किया जा रहा है। अब तक 2 हजार से अधिक हैंडपंपों में क्लोरीनेशन का काम पूर्ण कर लिया गया है। आगामी 10 दिनों में जिले में स्थापित सभी हैंडपंपों में क्लोरीनेशन का कार्य पूरा किया जायेगा।

Please follow and like us:
Pin Share