ग्वालियर, 19 अप्रेल! समाज सेवा में अग्रणी संस्था जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल की महिला इकाई जेएसजी संगिनी नारीशक्ति का नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अनीता जैन, सचिव दिव्या जैन, कोषाध्यक्ष ममता जैन को मनोनीत किया गया।
इसी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजना जैन, उपाध्यक्ष अनीता जैन डैल, सहसचिव शोभना जैन, सहकोषाध्यक्ष नीतू जैन मोदी, ग्रीटिंग सचिव निकिता जैन, संस्कृतिक सचिव श्वेता जैन को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही मीनू जैन, संगीता कागदी, आकांक्षा जैन, आरती जैन, रंजना जैन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। मनोनयन क्रिया के दौरान संगिनी संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन, निवर्तमान अध्यक्ष नेहा जैन, जैन सोशल ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष डॉ याशी जैन, जैन सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एड मनोज कुमार जैन, अध्यक्ष रोहित जैन, सचिव अजय कागदी एवं जैन समाज की मीडिया प्रभारी ललित जैन भारती उपस्थित थे।
जेएसजी संगिनी नारीशक्ति ग्वालियर की नवीन कार्यकारिणी का गठन, अनीता जैन अध्यक्ष, दिव्या जैन सचिव एवं ममता जैन बनीं कोषाध्यक्ष
