Headlines

मूर्ति विसर्जन घाटों का एसएसपी के निर्देशन में निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

इटावा। शारदीय नवरात्रि पर्व एवं मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी और थाना भरेह पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस ने धार्मिक आयोजनों के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई है। पुलिस की अपील: श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराएं। पुलिस ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने की बात कही‌।

Please follow and like us:
Pin Share