Headlines

चकरनगर के ग्राम कुंडोल में माता रानी के पंडाल में पहुंची मिशन शक्ति टीम, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

इटावा। मुख्यमंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना चकरनगर की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम कुंडोल स्थित माता रानी के पंडाल में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।पुलिस टीम ने 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 एवं 108 स्वास्थ्य सेवाओं, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया।इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की अपील की गई। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है

Please follow and like us:
Pin Share