Headlines

मूर्ति विसर्जन स्थल का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

इटावा। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना जसवंतनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।डीएम और एसएसपी ने कहा कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share