इटावा, निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट को जारी किया गया है और एक लिस्ट वह भी जारी की गई है जिसमें लोगों के नाम कटे हैं उस लिस्ट का अवलोकन करने हेतु जनता के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने अपने आवास पर दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने वोटर लिस्ट का अवलोकन किया। यह कैम्प सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक चला।भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि वोटर लिस्ट के अवलोकन हेतु अपने आवास पर दो दिवसीय कैम्प लगवाया है जिसमें लोगों ने वोटर लिस्ट का एवं काटे गए नामों की सूची का अवलोकन किया, जिसमें अधिकतर काटे गए नामों में लोगों की मृत्यु व सिफ्टिंग के नाम थे। शरद बाजपेयी ने कहा कि विपक्ष का वोट काटने का आरोप बेबुनियाद है वे ही वोट काटे गए हैं जिन लोगों की मृत्यु हो गई है या जो लोग सिफ्ट कर गए हैं और जिनके दो जगहों पर वोट थे।ज्यादातर सभी के नाम वोटर लिस्ट पाये गए, कुछ लोगों ने एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की थी उन्हीं के नाम लिस्ट में कटे हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की प्रक्रिया उन्हें बता दी गई है। जो लोग अपनी वोटर लिस्ट का अवलोकन नहीं कर पाये है वे सभी कल नगर पालिका परिषद में आकर अपनी वोटर लिस्ट का अवलोकन कर लें। शरद बाजपेयी ने कहा कि जिन लोगों का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है वो लोग कैम्प में आकर अपने बीएलओ से सम्पर्क कर लें और अपना वोट बढ़वा लें, यह अच्छा मौका है इसे गंभीरता से ध्यान में रखते हुए अपना व अपने परिवार के सदस्यों के वोट की जांच कर लें, कल ये कैम्प नगर पालिका परिषद में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।इस दो दिवसीय कैम्प में बीएलओ डिम्पी शंखवार, मुन्नी देवी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण हेतु दो दिवसीय लगवाया कैम्प-शरद वाजपेई

