इटावा। महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत भरेह थाना पुलिस ने महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 16 अक्टूबर को थाना भरेह की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आने-जाने वाले रास्ते पर महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार करते पाए जाने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेंद्र सिंह (30) पुत्र धनीराम, निवासी पुरा मल्लाहन, थाना भरेह, जनपद इटावा के रूप में हुई है।पुलिस ने इस मामले में थाना भरेह पर मु0अ0सं0 09/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक गिरफ्तार

