इटावा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस पारिवारिक विवादों के निस्तारण और महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में प्रयास कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना ऊसराहार के मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने आपसी बातचीत और समझाइश के माध्यम से पांच दंपतियों के बीच चल रहे विवादों का आपसी सहमति से समझौता कराया।महिलाओं में सरला देवी निवासी कुईता सरैया, रूबी देवी निवासी सरैया, पिंकी निवासी नगला दयाल, साधना निवासी उदयपुर खुर्द और प्रेमलता निवासी बदकनशाहपुर शामिल हैं। पुलिस टीम ने पति-पत्नी की समस्याओं को सुनकर उन्हें आपसी सामंजस्य और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया।समझौते के बाद महिलाओं से फीडबैक लिया गया और उन्हें फूल-माला, उपहार तथा खाद्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 और अग्निशमन सेवा 101 की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति के तहत पांच दंपतियों के विवाद सुलझाए, महिलाओं को किया सम्मानित

