इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा एसपी सिटी बबीता सिंह और सीओ सिटी अवनीश कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस मॉडर्न स्कूल में ऑनलाइन साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह एवं साइबर थाना पुलिस के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने, अपनी निजी जानकारी गोपनीय रखने और साइबर ठगी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने के बारे में बताया गया।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करने के प्रति जागरूक किया।कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक नागरिक तैयार करना रहा।
महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

