Headlines

इटावा में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 5,680 रुपये नकद बरामद लवेदी पुलिस ने ताश की गड्डी और मोटरसाइकिल भी की बरामद, एक आरोपी फरार

इटावा। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,680 रुपये नकद, ताश की एक गड्डी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मौके से एक अन्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 15 अक्टूबर को लवेदी थाना पुलिस ने आपराधिक अभिसूचना के आधार पर ग्राम इंगुर्री के पास कार्रवाई की। यहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे बाबू सिंह निवासी इंगुर्री, संजीव कुमार निवासी धौरखा और सतेन्द्र कुमार निवासी इंगुर्री को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लवेदी में मु0अ0सं0 51/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी तथा कांस्टेबल शुभम उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश और सद्दाम शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share