Headlines

दीनी मालूमात का इनामी मुकाबला 15 नवम्बर को विजेताओं को प्रमाण-पत्र और वितरित की जाएगी ट्रॉफियाँ

इटावा। अंजुमन फिदायाने रसूल इटावा के अध्यक्ष मौलाना वसीम कासमी और जनरल सेक्रेटरी मौलाना तारिक शम्सी ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी अंजुमन की ओर से इस्लामी क्विज़ के अंतर्गत दीनी मालूमात का इनामी मुकाबला 15 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस बार मुकाबला लिखित और मौखिक दोनों रूपों में आयोजित होगा। लिखित मुकाबला 15 नवंबर को जबकि मौखिक मुकाबला 21 और 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुकाबले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की हौसला अफजाई के लिए हजारों रुपये के इनामात, प्रमाण-पत्र और ट्रॉफियाँ दी जाएगी। मुकाबले में भाग लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित नहीं की गई है।
लिखित मुकाबले के लिए उम्मीदवारों को दो समूहों सीनियर और जूनियर में विभाजित किया गया है। सीनियर ग्रुप में 15 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जबकि जूनियर ग्रुप में 15 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। लिखित मुकाबले में छात्राओं को भी भाग लेने की अनुमति होगी जबकि मौखिक मुकाबले में केवल 15 वर्ष तक की आयु के लड़के ही भाग लेने के पात्र होंगे। मुकाबले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर मौलाना सैयद मोहम्मद साद कासमी और सह कोऑर्डिनेटर मौलाना मोहम्मद आतिफ रहमानी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Pin Share