इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने तथा प्रत्येक मामले में उचित कार्यवाही करने पर जोर दिया। पुलिस की प्राथमिकता फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना है।
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश

