Headlines

महिलाओं पर बर्बरता और वोट चोरी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा का घेराव ड्रामा – अमित त्रिपाठी अम्बुज

इटावा। कल 12 अक्टूबर को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने को लेकर ज़िला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित त्रिपाठी अम्बुज ने कहा है कि भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालयों का घेराव असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए एक घृणित षड्यंत्र है।
अम्बुज ने कहा कि एक तरफ भाजपा वोट-चोरी करके लोकतंत्र को लूट रही है जिसका पर्दाफ़ाश राहुल गांधी ने देश के सामने किया है। दूसरी तरफ महिला पत्रकारों सहित देश की तमाम महिलाओं पर अमित शाह की पुलिस जिस बर्बरता और क्रूरता से पेश आ रही है उससे पूरे देश में आक्रोश है।
इन दोनों ही गंभीर मुद्दों; वोट चोरी और महिलाओं पर अत्याचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए ही आज भाजपा ने महिला मोर्चा को आगे कर कांग्रेस कार्यालयों पर घेराव का नाटक कराया है। बात तब और गंभीर हो जाती है जब ताला पड़े कार्यालय का घेराव किया जाता है क्योंकि 12 तारीख़ को ज़्यादातर कांग्रेस जन अपने नेता राहुल गांधी के आवाह्न पर ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में मौजूद थे।

उन्होंने आगे कहा कि देश की महिलाएं अब सब समझ चुकीं हैं। उन्हें पता चल गया है कि उनकी आवाज़, उनके वोट की रक्षा और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने वाला एक ही नेता है;राहुल गांधी जी। इस अंधकार में उम्मीद की किरण अगर कोई है तो वो केवल राहुल गांधी हैं। भाजपा का ये ड्रामा नहीं चलेगा।

Please follow and like us:
Pin Share