इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को एसएसपी ने गंभीरतापूर्वक सुना और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए।एसएसपी ने फरियादियों को उनकी शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। पुलिस द्वारा आमजन की शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना प्राथमिकता में शामिल है।
जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं दिये दिशानिर्देश

