Headlines

इटावा में अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन, राजू गुप्ता ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

इटावा- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजसेवी राजू गुप्ता ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम सहित विभिन्न समाज एवं वर्गों की बहनों के साथ धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और बहनों से राखियां बंधवाईं।राजू गुप्ता के मिलनसार एवं सरल स्वभाव के चलते हर वर्ग और धर्म के लोग उन्हें अपना भाई मानते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाकर उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया।इस अवसर पर राजू गुप्ता ने बहनों को साइकिल एवं इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल भेंट कर खुशियों की सौगात दी। खास तौर पर एक दिव्यांग बहन बैसाखी के सहारे अपने भाई राजू गुप्ता से राखी बांधने पहुंचीं। राखी बांधने के बाद वह इलेक्ट्रिक ट्राई-साइकिल पर अपने घर वापस गईं। गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल उपहार देने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का अवसर है। यही वजह है कि वह नगरवासियों और भाई-बहनों के बीच विशेष स्नेह और सम्मान रखते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share