Headlines

रक्षाबंधन पर ऑटो में छूटा कीमती सामान से भरा बैग, पुलिस ने बरामद कर महिला को सौंपा

इटावा। रक्षाबंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने जा रही महिला का कीमती सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की जानकारी जुटाई और बैग बरामद कर महिला को सकुशल सुपुर्द कर दिया।28 अगस्त 2026 को श्रीमती हरभलासी पत्नी मचन सिंह निवासी ग्राम जगन्नाथपुर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी ने थाना बलरई में सूचना दी कि यात्रा के दौरान उनका बैग ऑटो में छूट गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बलरई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से ऑटो की पहचान की गई। पुलिस टीम ने ऑटो चालक से संपर्क कर महिला का छूटा हुआ बैग बरामद किया और उसे सकुशल महिला के सुपुर्द कर दिया।अपना सामान वापस पाकर महिला ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई से महिला को उसका सामान सुरक्षित वापस मिल सका।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष बलरई आलोक कुमार सिंह मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई

Please follow and like us:
Pin Share