Headlines

रक्षाबंधन पर जेल में उमड़ा बहनों का स्नेह,304 बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

इटावा। जिला कारागार में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और भाई-बहन के प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारागार में निरुद्ध पुरुष बंदियों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में उनकी बहनें पहुंचीं। कारागार प्रशासन की ओर से आगंतुक बहनों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। बहनों के लिए मिठाई, पानी और राखियों की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की गई।जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि कुछ महिला बंदियों के भाई भी उन्हें राखी बांधने के लिए कारागार पहुंचे। प्रातः 9 बजे से शुरू हुई मुलाकात की प्रक्रिया कुल 8 पारियों में संपन्न कराई गई।उन्होंने बताया कि कुल 196 पुरुष बंदियों से मुलाकात करने 304 बहनें और उनके साथ 104 बच्चे कारागार पहुंचे। वहीं 2 महिला बंदियों से मुलाकात करने के लिए 5 भाई पहुंचे। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से रक्षाबंधन पर्व का आयोजन संपन्न हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share