इटावा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भुजरियां प्रवाहित करने पहुंचे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न नहर घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसएसपी ने दतावली नहर पुल, लोकासाही नहर पुल एवं विचपुरी नहर पुल पहुंचकर भुजरियां प्रवाहित करने आए लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा भीड़ को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए।इस दौरान आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित आवागमन और आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए इटावा पुलिस द्वारा नहर घाटों सहित प्रमुख स्थानों पर लगातार सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की जा रही है।
भुजरियां प्रवाहित करने पहुंचे लोगों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने नहर घाटों का किया निरीक्षण

