Headlines

रक्षाबंधन पर सड़कों पर उतरे एसएसपी, यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

इटावा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर यातायात की स्थिति परखी।इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
त्योहार के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वाहनों के सुचारू आवागमन, पार्किंग व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए निर्देशित किया गया।
रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुगम वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण, वाहन चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share