इटावा। थाना भरथना क्षेत्र में एक पार्क के पास खड़ी कार के अंदर सरकारी शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक औरैया ज़िले के अछल्दा में सरकारी स्कूल में तैनात था और भरथना में किराए के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों ने पार्क के पास काफ़ी देर से खड़ी कार में एक व्यक्ति को बेहोश पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर भरथना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला। शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल शिक्षक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ़ हो पाएगी।
भरथना में पार्क के पास खड़ी कार में मिला सरकारी शिक्षक का शव, इलाके में हड़कंप

