Headlines

सेनाध्यक्ष ने इटावा सूबेदार मेजर राघुराज सिंह को दिया वेटरन्स अचीवर्स अर्वाड हुए सम्मानित

इटावा -सूबेदार मेजर रघुराज सिंह 1985 में सेना में भर्ती हुए और 2015 में सेना से सेवानिवृत हुए अपने 30 साल के कार्यकाल में ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन कारगिल, पराक्रम, आदि में हिस्सा लिया इस दौरान राजस्थान की रेतीली धूप से लेकर सियाचिन ग्लेशियर की सर्दी अरुणाचल प्रदेश हाई लॉन्ग बाई लॉन्ग एवं सिक्कम सियाचिन ग्लेशियर दुर्गम क्षेत्रों में आपने बड़े कर्तव्य निष्ठा पूर्वक मां भारती की रक्षा की 2015 में सेवा निवृत होने के बाद पूर्व सैनिकों बीर नारियों एवं असहाय सेवा निवृत सैनिक परिवारों की मदद की उनकी उत्कृष्ट सेवा को देखकर भारतीय पूर्व सैनिक लीग जो एक राष्ट्रीय संगठन है जिसे फील्ड मार्शल मानिकसाह एवं जरनल के करियप्पा के द्वारा पूर्व सैनिकों की सुरक्षा के लिए बनाया गया इस संगठन के द्वारा 2017 में सूबेदार मेजर रघुराज सिंह को इटावा का जिला अध्यक्ष चुना गया इस दौरान जिला के विभिन्न संगठनों जिसमें समाज उत्थान सेवा समिति जिसके अध्यक्ष / प्रमुख समाज सेवी डॉ, हरि शंकर पटेल जी, सामाजिक विकास सेवा समिति जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सिपाहीराम यादव मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जग रामाचार्य एवं सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय इटावा सैनिक बंधु की मीटिंग आदि शामिल है भारतीय पूर्व सैनिक लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंद्रमोहन सिंह एवं उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर योगेंद्र सिंह कटिहार ने उनकी उत्कृष्ट क्षमता को देखकर उत्तर प्रदेश का जरनल सेक्रेटरी बनाया गया इस दौरान इन्होंने अपने पद का सम्मान करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों से मिलकर पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों असहाय सैनिक परिवारोंकी प्रशासन से मिलकर मदद की इस दौरान डीएफसीसीआईएल एवं डी जी आर ए डब्ल्यू पीओ जैसी संस्थाओं से मिलकर उनके अधिकारियों से बात कर के कम से कम 1000 पूर्व सैनिकों को रोजगार दिलवाने का कार्य किया इस सराहनी और उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए चीफ आफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सूबेदार मेजर रघुराज सिंह को सेना के उत्कृष्ट सेवा मेडल वेटरन अचीवर्स अवॉर्ड से कमांड हेडक्वार्टर लखनऊ में सम्मानित किया

Please follow and like us:
Pin Share