ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग नित नई – नई गतिविधियां आयोजित करता रहता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि 5 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल हजीरा ग्वालियर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े एवं जूट के बैग के उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु जूट एवं कपड़ों के बैगों की प्रदर्शनी लगाई गई।
सिविल अस्पताल हजीरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रशांत नायक ने बताया कि इस अवसर पर सिविल अस्पताल हजीरा के उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण गतिविधि में अनुपयोगी प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को कलात्मक रूप से पुनः उपयोग में लाकर उनमें पौधारोपण किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सिविल अस्पताल हजीरा की डॉ. बिन्दु सिंघल ने बताया कि 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के इसी अवसर पर रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए जिला अस्पताल एवं लायंस क्लब प्रेरणा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिवर में सिविल अस्पताल के 4 चिकित्सको ने भी रक्तदान किया, शिविर में 12 यूनिट रक्तदान हुआ, रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. वीरपाल सिंह यादव, डॉ.समीर गोखले, डॉ. कुलविंदर सिंह, डॉ. के. राजोरिया, लायंस क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रंजना अग्रवाल, श्रीमती प्रेरणा खंडेलवाल तथा राष्ट्रीय योगी वाहिनी की अध्यक्ष श्रीमती माया भारद्वाज शामिल रहीं।
कार्यक्रम में लायंस क्लब प्रेरणा के अध्यक्ष डॉ. रूपा आनंद, फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. संदीपा मल्होत्रा एवं उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
सिविल अस्पताल हजीरा परिवार ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पुनर्चक्रण एवं रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
इस संपूर्ण गतिविधि का समन्वय डॉ. बिंदु सिंघल एवं डॉ. रश्मि मिश्रा द्वारा सिविल अस्पताल परिवार के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर का संचालन डॉ. रुपिंदर कालरा एवं डॉ. अर्चना छारी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल अस्पताल हजीरा की अनोखी पहल

