ग्वालियर, 26 मई! आचार्य श्री पुलक सागर महाराज जी के मंगल आशीर्वाद से पुलक मंच जोन-2 का क्षेत्रीय अधिवेशन डबरा के आनन्द पैलेस में भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का सौभाग्य अनिल टाटा , नीरू टाटा एवं पुलक मंच परिवार डबरा को प्राप्त हुआ। अधिवेशन में जोन-2 की सभी शाखाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही तथा लगभग 300 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन हरीश जैन (डिप्टी कलेक्टर, इन्दौर) द्वारा किया गया। चित्र अनावरण पवन जैन ‘मामा’ एवं अमन जैन ने किया। ध्वजारोहण वीरेन्द्र चौधरी एवं गीता चौधरी द्वारा सम्पन्न हुआ तथा मंच उद्घाटन सुरेन्द्र जी एवं साधना जी जैन ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं जोन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुलक मंच के अनिल टाटा , नीरू टाटा ने बताया कि इस अवसर पर पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत (उदयपुर), महिला जाग्रति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना झांझरी (इन्दौर), राष्ट्रीय महामंत्री मीना टोंग्या (जयपुर), राष्ट्रीय मंत्री चक्रेश जैन (ग्वालियर), राष्ट्रीय मंत्री नीरू टाटा (डबरा) सहित जोन-2 के क्षेत्रीय पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनोद जैन (झांसी), अध्यक्ष वंदना जैन (आगरा), महामंत्री अशोक पोली (ग्वालियर), महामंत्री शशी जैन (ग्वालियर) एवं संगठन मंत्री संगीता जैन (ग्वालियर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ललित जैन एवं समस्त जिनशरणम् ट्रस्टीगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अधिवेशन में विभिन्न शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
पुलक मंच की शाखा युवा प्रकोष्ठ ग्वालियर को “सर्वश्रेष्ठ युवा सम्मान अवॉर्ड” प्रदान किया गया। “सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष अवॉर्ड” शाखा जिनशरणम् महिला जागृति मंच को मिला, जबकि “श्रेष्ठ शाखा महामंत्री अवॉर्ड” शाखा एटा महिला जागृति मंच को प्रदान किया गया। “गुरुभक्ति सम्मान अवॉर्ड” महिला जागृति मंच मुरार को, “श्रेष्ठ शाखा मासिकी अवॉर्ड” महिला जागृति मंच महानगर ग्वालियर को तथा “श्रेष्ठ शाखा अवॉर्ड” युवा प्रकोष्ठ दानाओली ग्वालियर को दिया गया। वहीं “श्रेष्ठ बहुमंडल शाखा अवॉर्ड” महिला जागृति मंच बहुमंडल डबरा को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलक मंच जोन-2 का क्षेत्रीय अधिवेशन, पुलक मंच के अधिवेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था को मिले अवार्ड

