इटावा।संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (उत्तर प्रदेश) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिले के नवागत अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार से भेंट कर उनका बुके देकर स्वागत किया और जनपद में उनके यशस्वी कार्यकाल होने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।वाराणसी और गाजियाबाद जैसे प्रदेश के अति महत्वपूर्ण जिलों में दायित्व संभाल चुके एडीएम बिपिन कुमार अपने प्रशासनिक कर्तव्य एवं लोक सेवा के प्रति पूरी संवेदना और समर्पण का भाव रखते हैं।उन्होंने आते ही जनपद की निम्नतर होती जा रही आई. जी.आर.एस. रैंकिंग को लेकर सभी विभागों को स्पष्ट चेतावनी वाले लहजे में निर्देश देते हुए इसमें तत्काल सुधार लाने के प्रयास करने के लिए कहा है।उन्होंने कहा कि केवल दो लाइनों का उत्तर लिख देने से शिकायत का निस्तारण नहीं हो जाता, इसके लिए शिकायतकर्ता से संवाद करके उसे संतुष्ट किया जाना चाहिये।अधिकारी ध्यान रखें कि वे सरकारी सेवक हैं,अतः अपने सेवा दायित्व का ठीक से निर्वहन करें।उनके इस लोक शिष्टाचार के भावना की सराहना करते हुए संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी, धर्मलाल चतुर्वेदी,अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन,महामंत्री सुधीर मिश्र ने उन्हें मीडिया की तरफ से भी सकारात्मक सहयोग दिए जाने का वचन दिया।
संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने किया नवागत अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार का स्वागत

