Headlines

गहोई वैश्य समाज ग्रेटर ग्वालियर का डिजिटल मतदाता सूची रजिस्ट्रेशन शिविर कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!

श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर (रजि.) ग्वालियर के ग्रेटर ग्वालियर द्वारा “डिजिटल रजिस्ट्रेशन & वेरिफिकेशन” शिविर का कार्यक्रम होटल B’liv बेस्ट नमकीन के पास फालका बाजार में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में समस्त पंचायतों से पधारे बन्धुजनों ने शिविर का लाभ लिया जिसमें 200 सामाजिक बंधुओं ने रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन कराया, जिससे सभी मतदाता आगामी निर्वाचन में भाग ले सकें, कार्यक्रम में मुख्य रूप से GDA के उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, महिला सभा ग्रेटर ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता रानी बेड़र, राज्य साइबर क्राइम विभाग के इंस्पेक्टर श्री दिनेश नगरिया, राधेश्याम कुचिया, सतीश सुहाने, जयप्रकाश गहोई, रमेश गंधी, रामप्रकाश सोनी, रमेश कनकने, पवन महतेले, राजेश सेठ, राजीव कुचिया, प्रदीप पहारिया, कौशल नौगरैया, राजेश सरावगी, जगदीश गेड़ा, डिजिटल सूची के संस्थापक नवीन निगोतिया, महामंत्री घनश्यामदास कंथरिया, संदीप कंथरिया, तनुज कंथरिया अन्य अथितिगण उपस्थित रहें,कार्यक्रम के संयोजक नरेश बेड़र एवं प्रभारी नीरज सेठ रहें!

Please follow and like us:
Pin Share