Headlines

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दतिया के मेडिकल कारोबारियों का जोरदार बंद

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दतिया के मेडिकल कारोबारियों का जोरदार बंद, 600 से ज्यादा मेडिकल स्टोरों पर दिनभर लटके ताले। शहरभर में दवा दुकानों के शटर बंद रहने से मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
केवल जिला अस्पताल और कुछ अस्पतालों के आसपास की मेडिकल दुकानें ही खुली नजर आईं, जहां दवा लेने वालों की भीड़ उमड़ती रही। शहर में जरूरी दवाओं के लिए लोग एक दुकान से दूसरी दुकान भटकते दिखाई दिए।
मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे कारोबारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, जिसके विरोध में यह बंद रखा गया।

Please follow and like us:
Pin Share