फिरोजाबाद। जैन समाज की जनगणना में पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे LEJC – Let Every Jain Count अभियान के अंतर्गत 1008 पद्मप्रभ जिनालय, न्यू तिलक नगर, फिरोजाबादमें आयोजित Self-Enumeration सहायता कैम्प अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस सहायता कैम्प में नगला बरी, इंद्रा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजबंधु पहुंचे तथा लगभग 45 जैन परिवारों ने अपनी Self-Enumeration प्रक्रिया पूर्ण कर इस महत्वपूर्ण अभियान का लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विमलेश कुमार जैन सिंघई द्वारा अनिकेत जैन जी को पीत दुपट्टा पहनाकर किया गया। तत्पश्चात ऋषभ जैन द्वारा तिलक लगाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने समाज की एकता एवं जनगणना में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।समाज के लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक जैन परिवार का सही एवं पूर्ण पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज की वास्तविक संख्या एवं सहभागिता का सही आंकलन हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर LEJC अभियान शहरभर में निरंतर चलाया जा रहा है।यह सम्पूर्ण कार्य जैन मिलन मुख्य शाखा, फिरोजाबाद के विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से संभव हो सका। शाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा समाजबंधुओं को जागरूक करने, जानकारी उपलब्ध कराने एवं Self-Enumeration प्रक्रिया पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।जैन मिलन मुख्य शाखा सदैव सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। शाखा द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, धार्मिक आयोजन, पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। समाजहित में किए जा रहे इन कार्यों के कारण शाखा निरंतर समाज में सेवा एवं संगठन का मजबूत माध्यम बनती जा रही है।इस अभियान में अध्यक्ष राजेश जैन “आइडिया”मंत्री राहुल जैन “M R”कोषाध्यक्ष मनीष जैन (न्यू तिलक नगर) एवं ऑडिटर निमिष जैन (महावीर नगर) सहित अनेक समाजबंधुओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के अंत में श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय कमेटी ने जैन मिलन मुख्य शाखा एवं सभी सहयोगी समाजबंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता एवं जागरूकता के ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

