दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में वं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उनाव पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।दरअसल 20 मई को थाना उनाव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घिसलनी – उनाव रोड पहाड़िया के पास एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी नवलकिशोर उर्फ अभिषेक झाँ पुत्र हरीसिंह झाँ निवासी ग्राम सरसई जिला दतिया को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार एवं वाहन बरामद किए गए। पुलिस द्वारा आरोपी से निम्नलिखित मशरूका जप्त किया गया-3 देशी कट्टे 315 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, दो जिंदा राउंड 315 बोर और एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।सराहनीय भूमिका-उनि. यतेंद्र भदौरिया, थाना प्रभारी उनाव, प्रआर. संजय सिंह, प्रआर. आदित्य शर्मा, आर. दीपांशु, आर. मोहित शर्मा, आर. विकास यादव, आर.अनूप शर्मा, आर. भूपेंद्र सिंह, आर.आनंद सिंह, आर. विपिन की सराहनीय भूमिका रही।
अवैध हथियारों को लेकर घूम रहे युवक को थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार

