Headlines

दतिया में रात्रि गश्त के दौरान एसडीओपी दतिया की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

दतिया।रात्रि सुपरविजन गश्त एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान एस.डी.ओ.पी. दतिया आकांक्षा जैन को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि,बुंदेला कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत पोल स्थित डी.पी. में आग लग गई है।सूचना प्राप्त होते ही एसडीओपी आकांक्षा जैन द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं फायर ब्रिगेड तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलवाया गया।विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल विद्युत सप्लाई नियंत्रित कर विद्युत तारों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित कराया गया।वहीं फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय जनसेवियों के सहयोग से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया।एसडीओपी आकांक्षा जैन के निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि अथवा बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। संपूर्ण स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में रही तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।दतिया पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर

Please follow and like us:
Pin Share