Headlines

दतिया ट्रैफिक प्रभारी ने राजगढ़ चौराहे पर किया जनसंवाद,

दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे वं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दतिया के राजगढ़ चौराहे पर ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा ने राजगढ़ चौराहे पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों से सीधे संवाद कर यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा उनके समाधान के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए।इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने चौराहे पर जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात संचालन से जुड़ी कई मूलभूत समस्याएं ट्रैफिक प्रभारी के समक्ष रखीं। वहीं ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए इस जनसंवाद कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

Please follow and like us:
Pin Share