Headlines

लोक भारती के शहर संवाददाता विनीत कुमार रहस्यमयी हालात में घायल मिले हालत गंभीर

इटावा। लोक भारती समाचार पत्र के शहर संवाददाता विनीत कुमार निवासी कटरा बल सिंह सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। वह रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे समाचार संकलन के लिए घर से निकले थे, लेकिन कुछ समय बाद चौधरी पेट्रोल पंप और काजी पेट्रोल पंपों के बीच सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े मिले। जिन्हें
स्थानीय बैटरी रिक्शा चालक ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद करीब सुबह 10 बजे उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।सैफई पीजीआई की इमरजेंसी में बेहोशी की हालत में उनका उपचार शुरू किया गया। न्यूरोसर्जन ने देर शाम करीब 8 बजे बताया कि विनीत कुमार की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उन्हें दवाइयों और उपचार के माध्यम से स्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि हालत में सुधार नहीं हुआ तो ऑपरेशन करना अति आवश्यक होगा।
घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों और करीबियों का कहना है कि यदि यह सामान्य सड़क दुर्घटना होती तो शरीर पर कई जगह चोट और घर्षण के निशान दिखाई देते, लेकिन विनीत कुमार के शरीर पर सड़क दुर्घटना जैसे सामान्य निशान नहीं मिले। उनके सिर में गंभीर चोट, पसली की हड्डी टूटना और पैरों में जख्म के निशान जरूर हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई विशेष खरोच नहीं पाई गई।
ऐसे में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामला केवल सड़क हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य शाजिस है, यह जांच का विषय बन गया है। फिलहाल पत्रकार जगत और शुभचिंतकों में घटना को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है तथा सभी विनीत कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share