इटावा -अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की नवीन कार्यकारिणी के पुनर्गठन की बैठक पटेल कैलाश उमराव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक तथा जय नारायण कटियार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सदस्य माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सरकार की देखरेख में अरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में साईं उत्सव गार्डन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डा० श्रीकांत वर्मा ने अतिथियों के सम्मान में अपना उद्बोधन किया। इं० राजेश कुमार वर्मा कार्यवाहक महासचिव ने अपने कार्यकाल का अभिलेख पर्यवेक्षक महोदय के समक्ष आडिट के लिए प्रस्तुत कर आडिट भी कराया। इं० अजय वर्मा द्वारा आगामी तीन वर्षों के लिए इटावा इकाई द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु श्रीनिवास वर्मा ने अरुण कुमार वर्मा को अध्यक्ष डा० श्रीकांत वर्मा ने इं० राजेश कुमार वर्मा को महासचिव तथा अंकित वर्मा ने मुन्ना लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित किया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से सहमति व्यक्त की। पर्यवेक्षक इस पर अपना अनुमोदन व्यक्त किया और अरुण कुमार वर्मा को पुनःअध्यक्ष, इ० राजेश कुमार वर्मा को पुनः महासचिव तथा मुन्ना लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नवीन पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया एवं शपथ भी पर्यवेक्षक महोदय ने दिलाई।
पर्यवेक्षक ने अपने उद्बोधन में इटावा कार्यकारिणी की महासभा के संविधान के अनुसार कार्य करने की सराहना की और उत्तर प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह लेखा जोखा रखने की प्रवृत्ति की सराहना करते हुए कहा कि हम सबको इटावा से सीख लेनी चाहिए। आज ही जनवरी 26 से अप्रैल 26 चार माह की गतिविधियों की ई पत्रिका भी इं० अजय वर्मा द्वारा तैयार की गई थी उसे भी पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के कर कमलों से लांच कराई।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की नवीन कार्यकारिणी का गठन

