Headlines

पुलिस साइबर फ्रॉड करके क्रेडिड कार्ड से निकाले गये पीड़ित के रूपये करायें वापिस

इटावा -जनपद में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के सबंध में कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक (अपराध) तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के मार्गदर्शन में साइबर सेल द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाले गये पीडित के 1,35,784/- रुपये पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी । प्रार्थी/पीडित अजय कुमार पुत्र राम सुन्दर निवासी बसरेहर थाना बसरेहर, से फ्राडस्टर द्वारा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1,35,784/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल (NCRP) पोर्टल पर 8 मई 2026 को शिकायत दर्ज की गयी । विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य संकलन किये गये एव क्रेडिट कार्ड अधिकारी/पेमेण्ट गेटवे के नोडल अधिकारी इत्यादि से समन्वय स्थापित/वार्ता कर पीडित के शतप्रतिशत धनराशि रु0- 1,35,784/- पीडित के खाते में वापस कराये गये ।अपने रूपये वापस पाकर पीडित द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए इटावा पुलिस व एसएसपी इटावा की प्रशंसा की तथा साइबर सेल टीम का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया ।पुलिस उपनिरीक्षक लोकेश कुमार सिंह, बेंड कांस्टेबल विजय कुमार, बेंड कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल ब्रजेश गोला टीम द्वारा कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा समस्त जनता से अपील की जाती है कि कोई भी अन्जान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक या APK फाइल से ऐप डाउनलोड न करें और न ही किसी भी तरह के लालच में आये।किसी भी प्रकार के साइबर फ्राड होने पर साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930/www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Please follow and like us:
Pin Share