Headlines

बिजली विभाग के मीटर लगाने वाली कंपनी जीनस के खिलाफ फूटा सोलर वेंडर का गुस्सा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इटावा -विद्युत उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ सोलर वेंडर का गुस्सा फूट पड़ा। जीनस कंपनी की मनमानी से त्रस्त सोलर वेंडरों ने एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की। सोलर वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत घरों में सोलर प्लांट लगाए जा रहे है। इसमें उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी जीनस कंपनी को सौंपी गई है, लेकिन कंपनी की मनमानी के चलते सोलर प्लांट लगाने के एक एक महीने बाद भी स्मार्ट मीटर नई लगाए जा रहे जिसके कारण उपभोक्ता सोलर प्लांट का समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे है और लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी भारी भरकम बिजली का बिल जमा करने को मजबूर है। संजीव यादव ने बताया कि चुकी समय पर मीटर नहीं लग पा रहे है इस लिय उपभोक्ताओं को सरकारी सब्जिडी का लाभ भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। जीनस कंपनी की लापरवाही ने नतीजे में सोलर लगाने वाले वेंडरों को उपभोक्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता बैंकों से ऋण लेकर सोलर प्लांट लगवा रहे है उनकी किस्त प्लांट एक महीने में ही शुरू हो जाती है जबकि उपभोक्ता सोलर का लाभ नहीं ले पाते और इसका आक्रोश सोलर वेंडरों को सहना पड़ता है। उपभोक्ता सोलर वेंडर में ऑफिस में आकर घंटों बैठे रहते है और वेंडर पर दबाव बनाते है। इसके चलते सोलर वेंडर अत्यधिक मानसिक दबाव में जी रहे है। सोलर वेंडर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है, जिससे जनता को सरकार की योजना का लाभ समय से दिलाया जा सके

Please follow and like us:
Pin Share