इटावा। इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन ने बताया एसोसिएशन के नार्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री की अपील पर सोने के कारोबारीयो से कहा है इब्जा सोने की खरीद को लेकर किसी भी प्रकार के सरकार के द्वारा किए गए आग्रह पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है और जहां आवश्यकता महसूस होगी सरकार से इस विषय पर चर्चा होगी संगठन पूर्ण रूप से सक्षम है। इस विषय के लिए हम किसी भी प्रकार के आंदोलन या बंदी को न करने के पक्ष में है ना समर्थन करने के पक्ष में है। सभी को संयम से काम लेना चाहिए कस्टमर समझदार है प्रधानमंत्री ने संयम बरतने को कहा है यह नहीं कहा है की दुकान बंद कर दीजिए या कस्टमर आए तो उसको सोना ना बेचे सभी को संयमपूर्वक नियमित अपना व्यापार पहले की भांति करें। इब्जा प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन ने कहा सोने की खरीदारी पर पूरी तरह से रोक लगाने की संभावना काफी कम है। हालांकि कुछ खास आर्थिक हालात में सरकार पाबंदियों को और भी ज्यादा सख्त कर सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाला दबाव हो सकता है क्योंकि भारत में इस्तेमाल होने वाला ज्यादातर सोना इंपोर्ट किया जाता है इस वजह से सोने का इंपोर्ट करने से डॉलर का आउटफ्लो बढ़ता है और व्यापार घाटा भी बढ़ जाता है अगर आर्थिक हालात बिगड़ते हैं या फिर भंडार पर काफी ज्यादा दबाव करता है तो सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, इंपोर्ट लाइसेंसिंग के नियमों को सख्त कर सकती है, बड़े लेन-देन पर रोक लगा सकती है या फिर लोगों को सोने की खरीद से दूर रखने के लिए पब्लिक कैंपेन चला सकती है जिससे सोने के कारोबार से जुड़े लाखो लोगो को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
प्रधानमंत्री की अपील से लाखों सर्राफा कारोबारियों पर पड़ेगा आर्थिक संकट

