Headlines

पुलिस साइबर फ्रॉड यूपीआई के माध्यम से निकाले गये पीड़ित के 70000 रूपये कराये वापस

इटावा -जनपद में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के सबंध में कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक (अपराध) तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के मार्गदर्शन में साइबर सेल द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाले गये पीडित के 70,000/- रुपये पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी ।प्रार्थी/पीडित अभिषेक वर्मा पुत्र रामजी लाल निवासी 150, नखासा थाना कोतवाली के खाते से UPI माध्यम से 70,000/- रुपये कट जाने के संबंध मे पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल (NCRP) पोर्टल पर 21 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज की गयी ।जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा साइबर सेल को घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य संकलन किये गये एव बैंक अधिकारी/पेमेण्ट गेटवे के नोडल अधिकारी इत्यादि से समन्वय स्थापित/वार्ता कर प्रार्थी के रुपये एनसीआरपी पोर्टल पर होल्ड/लीन कराने का प्रयास किया गया जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पीडित के 70,000/- रुपये शतप्रतिशत होल्ड/लीन कराये गये है तत्पश्चात होल्ड/लीन धनराशि 70,000/- रुपये को पीडित के खाते में वापस कराया गया ।अपने रूपये वापस पाकर पीडित द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस व एसएसपी की प्रशंसा की तथा साइबर सेल टीम का विशेष धन्यवाद दिया।पुलिस टीम उपनिरीक्षक लोकेश कुमार सिंह, बेंड कांस्टेबल विजय कुमार, बेंड कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल ब्रजेश गोला द्वारा कार्यवाही की गई

Please follow and like us:
Pin Share