लखनऊ- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य से मुलाकात कर प्रदेश कार्मिकों की समस्याओं के सम्बंध में व्यापक चर्चा करते हुए कर्मचारी संगठनों और मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव कार्मिक स्तर पर तमाम आदेशों के बावजूद बैठक न होने का पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि तत्कालीन अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी के दिल्ली जाने के बाद अब तक किसी भी तरह की बैठक न होने के कारण छोटी छोटी समस्याओं का निदान नही हो पा रहा है। उन्होने कर्मचारी संगठनों की समस्याओं से सम्बंधित पत्र सौपते हुए मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि अतिशीघ्र शासनादेश के माध्यम से कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय कैसलेश योजना 2016 में तमाम आन्दोलनों और एनेक्सी घेराव आदि के बाद नियमावलल बनाई गई थी।
जो आज तक की सबसे अच्छी नियमावाली है। इसे तोड़ मरोड़ कर आयुष्मान योजना से जोड़कर वर्ष में मात्र 5.00 लाख रूपये तक के इलाज को सीमित कर दिया गया है। जबकि यह गम्भीर रोगों जैसे कैंसर, ट्रान्सप्लान्ट, ब्रेन हेमरेज, घुटना प्रत्यारोपण, लीवर आदि का अनलिमिटेड इलाज हेतु योजना बनाई गई थी। इसका ही पालना यिका जाना चाहिए, उसे ही लागू किये जाने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। लोक निर्माण विभाग में समय से आगणन ऑनलाईन ना बनने उसकी स्वीकृति में विभिन्न स्तरीय प्रक्रियाओं में देरी होने और शासन स्तर पर बहुत कम मात्रा में और फरवरी, मार्च तक स्वीकृतियाॅ जारी करने से वित्तीय वर्ष के अन्त में कार्य समाप्त करने की जल्दबाजी में गुणवत्ता से समझौता होने की आशंका पर भी चर्चा की गई। उन्हें यह भी याद दिलाया गया कि पुरानी पेंशन बहाली 2018 में कर्मचारी शिक्षकों की बड़ी हड़ताल को अपने दो माह टालने के अनुरोध पर एक समिति बनाकर चर्चा कराई थी और उ.प्र. के कारा ही दस प्रतिशत अंश की जगह चैदह प्रतिशत सरकारी अंश पीएफआरडीए द्वारा किया गया था। जो अभी पुरानी पेंशन की कामियों को मेलकुलेट करने में बड़े कार्यक्षेत्र को चिन्हित करने में मदर करन रहा है और हम लोग अभी यूपीएस तक पहुंच गये है। जिसमें पुरानी पेंशन के बराबर लगभग देयक सेवानिवृत्त के बाद मिलने व्यवस्था हुई कुछ और सुधारों पर संघर्ष जारी रहेगा। उक्त सौहार्द बैठक का परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी,कार्यवाहक महामंत्री डा.नरेश, सुभाष पाण्डे अध्यक्ष ग्राम विकास, एच.एन. मिश्रा अध्यक्ष डि. इं. महासंघ, अखिलेश अग्निहोत्री अध्यक्ष कोषागार, आशुतोष तिवारी परिवहन विभाग, प्रभात मिश्रा श्रम विभाग, संतोष तिवारी विशिष्ठ बीटीसी, अनुज शुक्ला विशेष शिक्षक संघ, दिवाकर राय पेंशनर्स एसोसिएशन ने स्वागत करते हुए भविष्य में अच्छे यथा आवश्यक आदेश जारी/ कार्यवाही होने की उम्मीद जताई।
सीएम योगी से परिषद नेता हरिकिशोर तिवारी ने की मुलाकात,कर्मचारी समस्याओं पर हुई व्यापक चर्चा

