जलालपुर स्थित बड़े बाबा श्री 1008 आदिनाथ भगवान के समक्ष आज प्रातः 6:30 बजे श्री 1008 भगवान आदिनाथ मेला समिति 2026, जलालपुर द्वारा श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित किया गया। आज की पावन शांतिधारा का सौभाग्य भी मेला समिति 2026 को प्राप्त हुआ। मंदिर के निर्देशक रमेश चंद जी जैन भगत जी* के सानिध्य में नवीन मेला महोत्सव समिति द्वारा महाअर्घ्य* समर्पित कर धर्म लाभ प्राप्त किया एवं भक्ति भाव से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रातःकालीन बेला में मंदिर परिसर में भक्ति एवं उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जलालपुर मंदिर समिति के महामंत्री विनोद कुमार जैन द्वारा नवीन समिति का भव्य स्वागत किया गया। वहीं मंदिर कमेटी जलालपुर के प्रबंधक अशोक कुमार जैन एवं मनोज कुमार जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।उपस्थित लोगों में मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष जैन न्यू तिलक नगर, अंशुल जैन गांधी नगर, मनोज कुमार जैन, अभिषेक जैन, विकास जैन, पीयूष, मयंक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
आज का कार्यक्रम मंदिर कमेटी के संस्थागत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी जैन नेता जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।समस्त कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
जलालपुर मेला समिति द्वारा भगवान आदिनाथ के समक्ष नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा किया श्रीफल भेंट

