Headlines

भावलिंगी संत के सानिध्य में हुई अनुपम धर्म प्रभावना 15 मई को होगा “शान्तिनाय त्रय कल्याणक महोत्सव “

गाजियाबाद -मोदीनगर में युवा साथियों ने धर्म प्रभावना की मिसाल कायम की। परमपूज्य जिनागम पंथ प्रवर्तक संघ शिरोमणि भावलिंगी संत दिगम्बराचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद एवं सम्प्रेरणा से संगठित युवा शक्ति “जिनागम पंथी श्रावक संघ” ने बहुसंख्या में एकत्रित होकर “श्री शान्तिनाथ जिनालय” में जिनाभिषेक सम्पन्न किया । जिनागम पंथ के गगनभेदी जयकारों से आज सारा वातावरण ही युवा दिखाई दे रहा था। सभी युवा साथियों को सम्बोधित करते हुए पूज्य आचार्यश्री आज यदि युवा जागरूक है तो धर्म और धर्मसंस्कृति जागृत रहेगी। युवा ही हमारे समाज, परिवार एवं राष्ट्र का भविष्य है। युवा यदि धर्म से जुड़ा है तो परिवार, समाज एवं राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित है।
इस अवसर पर मेरठ मण्डल से भी बहुसंख्या में “जिनागम पंथी श्रावक संघ” साप्ताहिक सामूहिक अभिषेक करने उपस्थित हुआ ।
साथ ही मेरठ जैन समाज ने आचार्य गुरुवर के चरणों में 2026 के चातुर्मास हेतु भावभीना निवेदन किया ।
मोदीनगर में संस्थापित “जिनागम पंथी श्रावक संघ” एकजुट होकर जिनशासन-जैनधर्म की प्रभावना के लिए संकल्पित है।
15 मई 2026 को परमपूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज (ससंघ 33 पिछि ) के सानिध्य में सोलहवें तीर्थकर शान्तिनाथ भगवान के जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक मोदीनगर के श्री 1008 शान्तिनगर दिगम्बर जैन मंदिर में मनाये जायेंगे ।.

Please follow and like us:
Pin Share