Headlines

इटावा में शुरू हुआ बच्चों के लिए आधुनिक और सबसे सुरक्षित प्ले ज़ोन “बच्चा पार्टी”

इटावा- शहर में बच्चों के लिए ऐसी कोई अच्छी और सुरक्षित जगह नहीं थी, जहां वे खुलकर खेल सकें, कूद सकें, मस्ती कर सकें और दूसरे बच्चों के साथ समय बिता सकें। शहर के लोग लंबे समय से महसूस कर रहे थे कि इटावा में भी बच्चों के लिए एक अच्छे और आधुनिक प्ले ज़ोन की जरूरत है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इटावा में अपनी तरह का पहला आधुनिक “बच्चा पार्टी” प्ले ज़ोन शुरू किया गया है, जिसका भव्य उद्घाटन अनिल कुमार पटेल, निदेशक, इटावा सफारी पार्क द्वारा किया गया।“बच्चा पार्टी” सिर्फ एक प्ले ज़ोन नहीं, बल्कि बच्चों की खुशी, सुरक्षा और बेहतर विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया एक खास स्थान है। यहां बच्चे पूरी सुरक्षा और साफ-सुथरे वातावरण में खेल सकते हैं और खुलकर आनंद ले सकते हैं। पूरे प्ले ज़ोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चों को मामूली खरोंच तक न लगे। हर कोने को मोटी और सॉफ्ट फोम से कवर किया गया है। पूरा प्ले ज़ोन पूरी तरह एयर कंडीशंड है और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।यहां बच्चों के लिए ट्रैम्पोलिन, स्लाइड्स, हर्डल्स, वॉल क्लाइम्बिंग, सैंड आर्ट, किचन सेट, बॉल पूल, सी-सॉ जैसी कई मजेदार और एक्टिविटी से भरपूर चीजें मौजूद हैं। सबसे खास बात यह है कि इन सभी एक्टिविटीज़ का आनंद बच्चे मात्र 59 रुपये में 30 मिनट तक ले सकते हैं। जहां शहर में किसी एक झूले के कुछ मिनट के लिए ही 50 रुपये तक लिए जाते हैं, वहीं यहां बच्चे आधे घंटे में लगभग 15 अलग-अलग एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकते हैं।
उद्घाटन के मौके पर अनिल कुमार पटेल ने कहा, “इटावा में बच्चों के लिए इस तरह का आधुनिक और सुरक्षित प्ले ज़ोन शुरू होना बहुत अच्छी पहल है। आज बच्चों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक अच्छे और सुरक्षित माहौल की भी जरूरत है। ‘बच्चा पार्टी’ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में जरूर मदद करेगा और परिवारों के लिए एक बेहतरीन जगह बनेगा।”
वहीं “बच्चा पार्टी” प्ले ज़ोन के प्रमोटर अभिषेक कटियार एवं ऋषभ कुमार ने बताया, “हमारा मकसद सिर्फ बच्चों के लिए एक खेलने की जगह बनाना नहीं था, बल्कि इटावा के परिवारों को ऐसा प्ले ज़ोन देना था जिसकी जरूरत शहर लंबे समय से महसूस कर रहा था। आज बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं। हम चाहते हैं कि बच्चे ज्यादा से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज़ में हिस्सा लें, फिट रहें, मानसिक रूप से मजबूत बनें और दूसरे बच्चों के साथ मिलकर खेलना सीखें। ‘बच्चा पार्टी’ इसी सोच के साथ शुरू किया गया है।”इस मौके पर शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी हरीशंकर पटेल, रणजीत सिंह वर्मा, प्रकाश चंद्र वर्मा, धीरेंद्र कुमार, अरुण वर्मा, राकेश वर्मा (डबोले), निहाल वर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share