इटावा – भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना की निर्धारित प्रक्रिया को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य को राष्ट्रहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जनपदवासियों से जिम्मेदारीपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण एवं भावी नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। अतः प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जनगणना अधिकारियों को सही, सटीक एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि जनगणना-2027 में जिम्मेदारीपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं।
प्रथम चरण में स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण एसएसपी ने जनपदवासियों से राष्ट्रीय अभियान में सहयोग की अपील

