ग्वालियर – विकलांगों मरीजों को अस्पताल में असुविधा का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यान की तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ) मध्य प्रदेश शासन द्वारा ने स्वास्थ्य विभाग को वॉकर एवं व्हीलचेयर दान किये ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने विकलांग मरीजों की सहायता हेतु रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 10 वॉकर एवं 20 व्हीलचेयर दान किये उन्होंने कहा कि इन 10 वॉकर एवं 20 व्हीलचेयर का उपयोग जिले के शासकीय अस्पतालों में विकलांग मरीजों की सहायता हेतु उपयोग किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने इस सराहनीय कार्य हेतु माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि एवं चिकित्सक गण आदि उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने स्वास्थ्य विभाग को 10 वॉकर एवं 20 व्हील चेयर की दान

