Headlines

फिरोजाबाद मे जैन मिलन द्वारा विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

फिरोजाबाद। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए जैन मिलन मुख्य शाखा, फिरोजाबाद द्वारा दिनांक 10 मई 2026, रविवार को प्रातः 9:00 बजे से श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर, सदर बाजार, में एक विशाल विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में आधुनिक तकनीक द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे, जिससे लोग समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकें।इसके अतिरिक्त शिविर में ब्लड टेस्टिंग सभी के लिए निःशुल्क फुल बॉडी हेल्थ चेकअप विशाल रक्तदान शिविरका आयोजन भी किया जाएगा।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आज के समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें।इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। दुर्घटना, ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता सदैव बनी रहती है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक सिद्ध होता है।समिति ने समाज के सभी युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें।आपका एक छोटा सा प्रयास, किसी के जीवन की बड़ी उम्मीद बन सकता है।कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सतीश चंद्र सलावादिया ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने एवं रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य को सफल बनाने की अपील की है।इस अवसर पर जैन मिलन मुख्य शाखा के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश कुमार जैन (आइडिया)महामंत्री राहुल जैन (एम.आर.)कोषाध्यक्ष मनीष जैन (न्यू तिलक नगर)ऑडिटर निमिष जैन (महावीर नगर)तथा समस्त जैन मिलन परिवार, चंद्र नगर, फिरोजाबाद ने सभी समाजबंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share