इटावा – भारत सरकार की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं आवास गणना” के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के तहत जिला सूचना कार्यालय, में मीडिया प्रतिनिधियों एवं जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना की गई।स्व-गणना अभियान नागरिकों को घर बैठे अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कराने की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ सूचनाओं की शुद्धता एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। सभी जनपदवासी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें एवं निर्धारित समयावधि में अपनी स्व-गणना पूर्ण करें।स्व-गणना के दौरान डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा द्वारा मीडिया कर्मियों एवं कार्यालय स्टाफ को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा ऑनलाइन विवरण भरने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।उक्त स्व-गणना के दौरान अन्य फील्ड ट्रेनर वरुण मिश्रा, आदेश सक्सेना, हरि शरण ओझा, आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
सूचना कार्यालय में मीडिया एवं समस्त स्टाफ ने की स्व-गणना

