Headlines

महाराणा प्रताप जयंती पर एसपी ग्रामीण ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इटावा – महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में व्यापक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए गए।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन द्वारा थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत लखना-बकेवर में आयोजित जुलूस/कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद रहकर सतत भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल एवं जुलूस मार्ग पर निरंतर निगरानी रखी गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।जनपद पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share