Headlines

नारायन काॅलेज में मदर्स डे पर हुआ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

इटावा। नारायन काॅलेज आफ साइंस एण्ड आर्ट्स के विशाल आडीटोरियम में ‘मदर्स डे’ के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ,जिसमें कक्षा नर्सरी से 5 तक छात्र- छात्राओं एवं उनकी माताओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत फाइंड योर चाइल्ड कार्यक्रम,नृत्य एवं रैम्प वाॅक के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा.पदमा त्रिपाठी प्रोफेसर के.के.डिग्री कालेज, डा.श्रेता तिवारी निदेशिका नारायन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन, प्रधानाचार्य डाॅ.धर्मेन्द्र शर्मा तथा ज्यूरी मेम्बर के रूप मेें उपस्थित पूजा संगीत शिक्षिका ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि माँ के असीम प्रेम और स्नेह को मात्र एक दिन में सारांशित नहीं किया जा सकता किन्तु विद्यालय एक ऐसा स्थान है जहां पर ‘मदर्स डे’ के कार्यक्रम के माध्यम से छात्र/छात्राओं को मां के असीम प्रेम व स्नेह का बोध कराया जाता है। मां तो हर रोज किसी न किसी तरह से अपना प्यार दिखा देती है लेकिन ‘मदर्स डे’ वह खास दिन होता है, जब बच्चे मां के प्रति अपने प्यार को महसूस कराने के लिए उनके लिए कुछ खास करते हैं। मुख्य अतिथि डा.पदमा त्रिपाठी ने कहा कि यह दिन बच्चों को माँ के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का दिन है। मां वह आदिशक्ति है जिसने हम सभी का इस धरती पर सृजन किया है।अतः मां का सम्मान सर्वोपरि है। नारायन ग्रुप आफ इंस्टीटूयशन की निदेशिका डा.श्रेता तिवारी ने कहा मां सृष्टि का वो सुन्दर व शक्तिशाली रूप है जिसमें सारे संसार के दुःखों को हरने की क्षमता तथा सृजन की असीम शक्ति होती है।आज के युग में मां के लिए आधुनिकता के साथ चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा-1 के रिदिम ने प्रथम,कक्षा-5 की खुशी पाल ने द्वितीय स्थान व यूकेजी की धु्रविका सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम हेड कृष्णा गोपाल त्रिवेदी,सी.सी.ए. इंचार्ज ऋतु कनौजिया,टोनी साइमन, सचिन तिवारी,संदीप यादव, कृष्णकांत, गौरी अग्निहोत्री, आयुषी जैन,साक्षी चतुर्वेदी, गौरी सिंह,अंकिता सिंह तथा मंच संचालन में वैदेही ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share