ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बिरला नगर सिविल अस्पताल के चिकित्सक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को प्रदान कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल अस्पताल बिरला नगर ग्वालियर की टीम ने मंगलवार को हड्डी के दो मरीजों के सफल ऑपरेशन कर बेहतर काम किया।
सिविल अस्पताल बिरला नगर के अधीक्षक डॉ. जे.के. मसोरिया ने बताया कि दिनांक 21/04/2026 मंगलवार को सिविल अस्पताल बिरला नगर ग्वालियर में दो हड्डी के मेजर ऑपरेशन किये गये जिसमें 8 साल का बच्चा हरिओम पुत्र आशीष राजपूत निवासी भिण्ड एवं मकसूद पुत्र श्री भूरे खॉन उम्र 45 साल निवासी घासमंडी का ऑपरेशन किया गया । जिसके अंतर्गत हरिओम जिसकी जाँघ की हड्डी टूट गई थी एवं दूसरा मरीज मकसूद की एढ़ी की हड्डी टूटी थी दोनो मरीजों का सफल ऑपरेशन सी.आर्म मशीन की सहायता से डॉ० ए.के. खरे एवं डॉ० हरेन्द्र प्रताप सिंह तोमर अस्थिरोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ० अभिषेक शर्मा, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ० अमीर खान व ओ.टी. की समस्त टीम की मदद से सफल ऑपरेशन किये गये ।
चिकित्सको की इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने चिकित्सको एवं पूरी टीम सहित अस्पताल प्रशासन को बधाई दी।
सिविल अस्पताल बिरला नगर में हुये दो हड्डी के सफल ऑपरेशन

