भिंड। मानवता परिवार द्वारा, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन परिसर में RO (शुद्ध पेयजल) की चलित प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई यह सेवा राहगीरों, यात्रियों एवं जरूरतमंदों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। यह पुनीत सेवा आप सभी के सहयोग से रक्षाबंधन तक निरंतर संचालित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर मानवता परिवार के सक्रिय सदस्य बबलू सिंधी ने कहा कि—
“सभी समाजसेवी युवा, वरिष्ठजन एवं अन्य संगठनों से इस पुण्य कार्य में सहभागिता की अपेक्षा है। जो भी इस सेवा कार्य में अपना योगदान देना चाहे, उनसे विशेष रूप से श्रमदान के लिए अपील की जाती है, ताकि यह सेवा निरंतर सुचारु रूप से चलती रहे और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जा सके।”
मानवता परिवार द्वारा रेलवे स्टेशन पर चलित प्याऊ सेवा का शुभारंभ

