डॉ. मुकेश तोमर और उनकी टीम ने कार्डियक अरेस्ट के मरीज की बचाई जान

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के चिकित्सक चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर में आये दिन यहां के चिकित्सक चिकित्सा के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर जिला चिकित्सालय मुरार का नाम रोशन कर रहे हैं इसी तारतम्य में मंगलवार को एक मरीज की चिकित्सको एवं उनकी टीम ने एक कार्डियक अरेस्ट के मरीज की जान बचाई।
सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक 70 वर्षीय मुरार निवासी मरीज इमरजेंसी में आते – आते बेहोश हो गया मौके पर डॉक्टर मुकेश तोमर (मेडीसिन विशेषज्ञ) ने तत्काल मरीज की ईसीजी कराई जिससे ज्ञात हुआ कि मरीज को सीवियर हार्ट अटेक है इस पर तुरन्त मरीज को सीपीआर चालू किया साथ ही मरीज को 2-2 मिनिट के अन्तराल से तीन इलेक्ट्रॉनिक सोक ( डिफिब्रिलेटर ) मरीज को दिये गये जिससे मरीज की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई, इसी दौरान मरीज को डॉ.मुकेश तोमर ने हार्ट ब्लोकेज में खून पतला करने का इन्जेकशन दिया जिससे मरीज की और स्थिति बेहतर हुई, इसी दौरान एनेस्थीसिया टीम को बुला लिया गया इस टीम के डॉ.दिलीप पंडोलिया (एनेस्थेसियोलॉजिस्ट) ने मरीज को वेंटीलेटर सपोर्ट पर लिया गया एवं कार्डियक इमरजेंसी दवाएं दी गई, इसी दौरान जिला चिकित्सालय मुरार के आर.एम.ओ. डॉक्टर जे.पी.एन. शर्मा ने 108 के जिला नोडल अधिकारी इन्द्रपाल निवारिया को पूरी बात बताई और तत्काल 108 एम्बुलेंस भेजने को कहा जिस पर तत्काल निवारिया ने 108 कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल 108 भेजें जिस पर कम्पनी के अधिकारियों ने तत्परता दिखाई और 108 एम्बुलेंस कुछ ही मिनट में जिला चिकित्सालय मुरार पहुंच गई, चिकित्सकों ने तत्परता से मरीज को 108 से जयारोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भेजा गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सकों और उनकी टीम की समझदारी एवं सूझ-बूझ से कार्डियक अरेस्ट से मरीज को नई जिंदगी मिल गई।

Please follow and like us:
Pin Share