इटावा। भाजपा के भरथना विधानसभा के सभी 6 मंडलो में दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शुरु हुआ। यहां नारायणा कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में कुल सात सत्र होंगे। इनमें केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, संगठन को मजबूत बनाने के पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
भरथना विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलो में एक साथ उद्घाटन सत्र आयोजित हुए। भर्थना प्रथम मंडल की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने किया। भरथना द्वितीय मंडल की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री रामकुमार त्रिपाठी व उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष कन्नौज नरेंद्र राजपूत, महेवा मंडल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा व उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने किया। प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जनता पार्टी की सम्पूर्ण यात्रा को प्रदर्शित व उपलब्धियों को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया।
पूर्व सांसद रघुराज शाक्य व प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक केके राज, सिद्धार्थ शंकर दोहरे, सावित्री कठेरिया, वर्ग प्रभारी डॉ रमाकांत शर्मा, वर्ग प्रमुख कृपा नारायण तिवारी, विमल भदौरिया, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा विनीता गुप्ता मौजूद रहीं।
भरथना विधानसभा के समस्त मंडलो में दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शुरू

